सेहत
11वें आयुर्वेद दिवस पर 1302 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम पर जिलेभर में आयोजित हुए चिकित्सा शिविर
कटनी (24 सितंबर) - 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में संचालित आयुष विंग, आयुष औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।









