कटनी / जनसमस्या निवारण
बिलहरी जनसंवाद शिविर में 159 आवेदन, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बिलहरी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 159 समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कलेक्टर आशीष तिवारी ने आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर तय समय में निराकरण करने के निर्देश दिए।








