सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरीय निकायों में आयोजित हुए सेवा सेतु अभियान के शिविर उमरिया जिला मुख्यालय में आयोजित शिविर में शहर के 34 हितग्राहियो को मिले भू अधिकार पत्र

उमरिया 4 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके व्दार के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं और लोक सेवाओ का पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया गया।

उमरिया जिला मुख्यालय में रानी दुर्गावती भवन में आयोजित शिविर में शहर के 34 हितग्राहयो को मुख्यमंत्री शहरी भू अधिकार योजना के तहत भू अधिकार पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जन सेवा की राह आसान हुई है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओ के लाभ से लाभांवित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए इसके लिए अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है। श्री सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में प्रधानमंत्री जी के जन सेवा के 25 वर्षो के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्य किए जा रहे है, जिसमे शासन एवं प्रशासन के प्रयासों से सभी वर्ग के लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि पात्र होने के बावजूद भी योजनाओं से वंचित लोगो की पहचान कर उन्हें लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए, तभी सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता सिध्द होगी। विधायक ने कहा कि भू अधिकार पत्र मिल जाने से हितग्राहियों को उस जमीन का अधिकार मिल जाएगा जिसमें वह वर्षो से रह रहा है।

\उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन पात्र व्यक्तियों के नाम शेष रह गए है उनके भू अधिकार पत्र घर जाकर दिए जाएगें। इस अवसर पर श्री आसुतोष अग्रवाल ने कहा कि सेवा के लिए यह अभियान सेतु का कार्य कर रहा है। शिविर का उददेश्य से शासन की जन कल्याणकारी योजनाआंे का अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री जी के उस संकल्प को पूरा किया जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति कच्चे घर में निवास नही करेगा। उमरिया जिले में अभी तक 1 लाख 27 हजार 552 आवास बनाए गए है। शहरी क्षेत्र में भू अधिकार पत्र देकर हितग्राहियों को उस भूमि का हक मिल रहा है जिसमें वह शहर में आकर कई वर्षो से रह रहा है।

अब वह इस जगह पर पक्का आवास बनाकर खुशहाल जीवन जी सकेगा।

कार्यक्रम को दीपक छत्तवानी एवं ज्ञानेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, तहसीलदार दिलीप सोनी, नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा, सुमित गौतम, संजय तिवारी, विनीता तिवारी, राजू कोल, सविता सोधियां, सीएमओ किशन ंिसह सहित जनप्रतिनिधि गण, विभागीय अधिकारी तथा बडी संख्या में शहरी वासी, हितग्राही उपस्थित रहे।