सेवा सेतु अभियान अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार दीक्षित, श्री आशीष नागर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री जगदीश विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिविर में कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। वहीं, अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर भी नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। बड़ी संख्या में वार्डवासी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे, जिनमें से समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।
इस दौरान भोपाल से आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।

