राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हुए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सिवनी में “सफाई अभियान 2026” का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया।अभियान में मुख्य प्रबंधक श्री शशिकांत कलसुले, लीड बैंक प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार दिसोरिया सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
सभी ने बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करते हुए एकत्रित कचरे एवं अनावश्यक वनस्पतियों को हटाया।इस दौरान “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प के साथ स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ परिसर और स्वच्छ वातावरण के लिए सभी से निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।


