कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को गूगल मीट के माध्‍यम से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा की गई। समीक्षा की दौरान उन्‍होंने दोनों विभागों की प्रगति कम होने के कारण निर्देश दिये कि योजनांतर्गत प्रत्‍येक माह की प्रगति का लक्ष्‍य निर्धारित करें। साथ ही प्रतिमाह एवं प्राप्‍त होने वाले आवेदनों तत्‍काल सत्‍यापित कर आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। उन्‍होंने आगामी प्रतिमाह एवं तिमाही योजना की गाईड लाईन अनुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्‍नीतान,सीईओ जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्‍द्र सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारियों ने गूगल मीट जुडकर भाग लिया।