उज्जैन, 18 सितम्बर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम जहांगीरपुर में उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़नगर विधायक श्री जितेंद्र उदयसिंह पंड्या, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट एवं एएसपी श्री करणदीप सिंह ने उद्यमियों एवं युवाओं से संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी ली। संवाद के दौरान युवाओं एवं उद्यमियों ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर वे अपने उद्योगों को विकसित कर रहे हैं। योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता से उद्योगों के विस्तार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है। उद्यमियों को योजनाओं की राशि के चेक वितरित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के हितग्राहियों को योजना अंतर्गत स्वीकृत राशि के चेक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर हितग्राहियों ने योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं उद्योग संचालन के अनुभव साझा किए। उद्यमी श्री मांगीलाल बम (अमन एग्रो इंडस्ट्री) एवं उद्यमी श्री प्रवीण पांचाल (कृषि उपकरण फैक्ट्री) ने अपने उद्यमिता अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रेरित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। हर ग्राम पंचायत में एक उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने कहा कि यह एक मुहिम है कि हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक उद्योग स्थापित हो। इसके लिए इच्छुक युवाओं को प्रेरित किया जाए तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।उन्होंने उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से योजनाओं का लाभ उठाने एवं आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।संवाद कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने उद्योगों के विकास एवं योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित अपने सुझाव साझा किए। उद्यमियों ने शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में युवा एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
उज्जैन से और
और →यह भी पढ़ें
और →धार / युवा इंटर्नशिप
धार के हर विकासखंड में 15 युवा इंटर्न बनेंगे, एक साल के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
धार



