प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ग्राम पंचायत सालोंन-बी जनपद पंचायत भाण्डेर में आज बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सफाई कर्मी एवं स्वच्छाग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए हुए स्वच्छता साथियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया एवं उनकी आवश्यक जांच कर दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान स्वच्छता साथियों को पीपीई किट का वितरण कर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉक्टर सुश्री सिमरन अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर संजू कुमार, सरपंच प्रतिनिधि श्री के.पी.राजपूत, उपसरपंच श्री अंकित मिश्रा सफाई कर्मी एवं स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे।







