मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में गत दिवस ग्राम पंचायत खाण्डौली, जनपद पंचायत जौरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए कुल 92 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें अनुविभागीय अधिकारी जौरा से संबंधित 17, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 2, महिला एवं बाल विकास विभाग का 1, शिक्षा विभाग के 4, पंचायत विभाग के 31, पीएचई के 8, पीडब्ल्यूडी का 1, राजस्व विभाग के 20, विद्युत विभाग के 6, बैंक का 1 तथा जिला पंचायत से संबंधित 1 आवेदन शामिल है। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं नियमानुसार निराकरण हेतु निर्देश दिए।
महिला
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में खाण्डौली में प्राप्त हुए 92 आवेदन

चौपाटी डेस्क · मुरैना · 12 सितंबर 2026 · 2 मिनट




