नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत नोनेर स्थित शासकीय हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समर्पण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक संजय भार्गव ने विद्यालय के विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्ति से संबंधित संकल्प पत्र एवं जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की शुरुआत भले ही छोटी लग सकती है, लेकिन इसका प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। हाई स्कूल नोनेर की विद्यार्थी खुशी कुशवाहा पुत्री कल्याण सिंह कुशवाहा ग्राम पंचायत कामर को नशा मुक्ति परिवार होने पर पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के दौरान नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अथवा उनके परिजनों को सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशा मुक्ति के पंपलेट संकल्प एवं शपथ पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, नशामुक्ति मित्र उपस्थित रहे।







