महिला एवं बाल विकास विभाग पन्ना द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की कड़ी में आज परियोजना पवई के 288 आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं परियोजना शाहनगर के 259 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर प्रथम दिवस की गतिविधि के रूप में बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियां विषय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों परियोजनाओं के कुल 547 आंगनवाड़ी केन्द्रों में गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी ऊंचाई एवं वजन का मापन कर पोषण स्तर का आंकलन किया गया।
साथ ही बच्चों के लिए खेल-कूद, कहानी वाचन, गीत-संगीत एवं अन्य आनंदमयी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि एवं उत्साह का संचार हुआ।इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना पवई अंतर्गत ग्राम सिमरिया में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, विजय राजे एवं आरती अग्रवाल रहीं।
सरपंच हीराबाई, तहसीलदार दिनेश सिंह चंदेल, मेडिकल ऑफिसर सुआस श्रीवास्तव एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी पवई श्रद्धा श्रीवास्तव सहित समस्त पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी का अभिभाषण सुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विभाग अंतर्गत लाभांवित बच्चों को पोषण बास्केट, खिलौने एवं मिठाइयां विशेष उपहार स्वरूप वितरित की गईं, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला।

