परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नरसिंहपुर ने बताया कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन एम.पी.ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए गए हैं।
इस संबंध में विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 एवं आंगनवाड़ी सहायिका के 4 पदों के लिए एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की केन्द्रवार जांच की गई। आवेदनों के साथ संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन उपरांत अनंतिम चयन सूची जारी की गई है।
अनंतिम चयन सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह अनंतिम चयन सूची जारी होने की तिथि से 7 दिवस के भीतर एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।



