कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले मे विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से पवित्र मिट्टी शौर्य स्मारक भोपाल पर संकल्प वृक्ष के पौधरोपण हेतु एकत्रित की जा रही है। इसी परिपेक्ष में 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया एवं एडम ऑफिसर एन.रेडी के निर्देशानुसार श्योपुर जिले की पवित्र मिट्टी नौलखा एवं श्री रामजानकी मंदिर श्योपुर से एकत्रित करने के तत्पश्चात अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा सीनियर कैडेट अंडर ऑफिसर यश शर्मा को भोपाल ले जाने के लिए सोपी गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, एनसीसी कैप्टन श्री अरविंद कुमार दौहरे, हवलदार श्री नागराज मौजूद रहे।



