"प्रधानमंत्री आवास योजना" आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खंडवा जिले के खालवा विकासखंड के ग्राम आशापुर निवासी श्री नर्मदा प्रसाद भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार के लिए पक्का और सुरक्षित आशियाना बना चुके हैं। कच्चे मकान में जीवन था मुश्किल श्री नर्मदा प्रसाद ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था।

बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था और दीवारों में सीलन बनी रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं के संसाधनों से पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में पक्के मकान का सपना उनके लिए काफी दूर था। श्री नर्मदा प्रसाद ने कहा कि “पक्का मकान मिलना हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी है।

पहले बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब हमारा अपना पक्का घर है। सरकार की योजना ने हमारे परिवार के सपने को साकार किया है।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अपने सपनों का पक्का घर मिलने पर नर्मदा प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे जनकल्याणकारी प्रयासों से जरूरतमंद परिवारों को न केवल आवास की सुविधा मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।