विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर विगत दिवस मंदसौर के शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 में कक्षा पांचवी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पशु काटने एवं रेबीज से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।

कार्यक्रम में डॉ. शुभम सिलावट, जिला महामारी विशेषज्ञ; डॉ. रोहित हरगौड़, मेडिकल ऑफिसर सतीश सोनकर एवं मेडिकल सोशल वर्कर (RBSK) द्वारा विद्यार्थियों को पशु काटने पर प्राथमिक उपचार, घाव की सफाई, एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं समय पर चिकित्सकीय उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।